स्किन के ओपन पोर्स से हैं परेशान तो इन देसी नुस्खों का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा छुटकारा

आजकल की फ़ास्ट फॉरवर्ड लाइफ स्टाइल में ज़्यादातर लोगों को स्किन से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों में स्किन पर ओपन पोर्स की समस्या देखने को मिलती है। ओपन पोर्स की वजह से चेहरे पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्याएं बहुत ज़्यादा बढ़ने लगती हैं। बता दें यह परेशानी, ऑइली स्किन, एजिंग फैक्टर और फॅमिली हिस्ट्री जैसे कई कारणों से हो सकती हैं। इन्हें पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन पोर्स को साफ रखकर, एक्सफोलिएटर करने के साथ इन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय:

  • पपीते का पैक: पपीते का पैक ओपन पोर्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये त्वचा को टाइट करता है। अपनी त्वचा से ओपन पोर्स को ठीक करने के लिए हर तीसरे दिन पपीते का पैक लगाना चाहिए। पके हुए पपीते को अच्छी तरह पीस लें और इस पेस्ट को चेहर पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।
  • अंडे की सफेदी का मास्क: एक अंडे की सफेदी को एक चम्मच नींबू के रस के साथ मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और त्वचा को कसने में मदद करने के लिए पानी से धोने से पहले इसे सूखने दें।
  • अंडा-ओटमील मास्क: अंडा ओपन पोर्स को भरने के साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है। अंडे के सफेद हिस्से में दो चम्मच ओटमील और 2 चम्मद नींबू का रस मिला लें। इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाकर करीब आधा घंटा तक रहने दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • एलोवेरा जेल: त्वचा के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। ये स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही फेस को ग्लोइंग भी बनाता है। साथ ही ये पोर्स को ठीक करने में भी मदद करता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल से चेहरे को कुछ देर कर मालिश करें और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।