Zoho के Arattai मैसेजिंग ऐप जब से मार्केट में चर्चा का विषय बना है हर एक भारतीय इसे अपनाना चाहता है | अब तक की आंकड़ों को देखा जाए तो व्हाट्सएप की तुलना में भारतीय ग्राहकों के साथ ही कुछ विदेशी मूल की भी यूजर्स द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है | वैसे भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आए दिन काम होते जाते हैं | वैसे हम व्हाट्सएप की तुलना में देखें तो अरट्टई में कई ऐसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल रहे हैं जो फिलहाल WhatsApp अभी मौजूद नहीं है | इसलिए लोग इस ऐप को खूब पसंद कर रहे हैं और अपने यार दोस्तों को भी सलाह दे रहे हैं कि भारतीय मूल द्वारा बनाए गए इस देसी फीचर्स वाले अरट्टई मैसेजिंग एप का ही इस्तेमाल कीजिए |

यहां कुछ ऐसे भी लोग हैं जो व्हाट्सएप के काम होते प्रभाव से दुख की पीड़ा झेल रहे | उनका कहना है कि अरट्टई मोबाइल मैसेजिंग ऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) के फीचर्स नहीं मौजूद | जबकि WhatsApp में आपको चैट पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर्स मिलता है | जिससे कुछ लोग अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा के मुद्दों पर काफी गंभीर दिख रहे हैं | इसलिए लोग इस नए देसी Zoho के Arattai मैसेजिंग ऐप को इस्तेमाल करने से कतरा रहे |
Zoho Arattai messaging app will get powerful features next week
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू द्वारा बताया गया है कि जल्द ही Zoho के Arattai मैसेजिंग ऐप में व्हाट्सएप से भी बेहतरीन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर्स इसमें आने वाला है | उम्मीद है कि इस फीचर्स को अगले महीने तक अपडेट कर दिया जाए | जिससे Arattai मैसेजिंग ऐप भी व्हाट्सएप की तरह ‘अरट्टई’ में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) का सिक्योरिटी फीचर्स मिल सकेगा |
Arattai मैं भी जल्द होगा रोल आउट
एक मीडिया इंटरव्यू और अपने एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट में Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू द्वारा कहा गया है कि हम इस हफ्ते या इस महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में ही अरट्टई पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की टेस्टिंग करने जा रहे हैं | उसके उपरांत जल्द ही इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा | वैसे इस फीचर्स का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा था अब इस फीचर्स के रोल आउट हो जाने के उपरांत यह हर स्तर से बिल्कुल सुरक्षित और फास्ट तरीके से आपके मैसेज को आपके वीडियो को और आपकी तस्वीरों को बिना किसी खतरे के सुरक्षित कहीं पर भी भेजा जा सकता है |

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन क्या होता है और क्यों जरूरी है?
अगर हम आपके सवाल शब्दों में बताएं तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी फीचर्स और तकनीक है जो दो लोगों के बीच होने वाली चैट वार्तालाप को पूरी तरीके से सुरक्षित रखता है | इस फीचर्स के जरिए कोई तीसरा व्यक्ति आपके द्वारा किए गए चैट को नहीं देख सकता है | जैसे कि हैकर्स या मैसेजिंग ऐप बनाने वाली कंपनी भी इस मैसेज को नहीं पढ़ सकती है | क्योंकि जब आप मैसेज टाइप करते हैं तो सेंड होने वाली प्रक्रिया के दौरान यह चैट एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित होकर वहां पहुंचती है जहां आप भेजना चाहते हैं | इसलिए अरट्टई यूजर्स जल्दी इस फीचर्स का रोल आउट अपडेट मिलने वाला है |
क्या है अरट्टई मैसेजिंग एप? (What is Arattai)
जैसे आप अभी तक केवल मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करते थे ठीक वैसे ही भारतीय कंपनी द्वारा एक देसी व्हाट्सएप ऐप लॉन्च किया गया है जिसका नाम “अरट्टई ” है | जिसमें व्हाट्सएप की तुलना में कई बेहतरीन फीचर्स शामिल किए गए हैं | एक तरह से देखा जाए तो WhatsApp मैसेजिंग एप की तुलना में एक बेहतर विकल्प बनकर Arattai मैसेजिंग App आपके पास भी मौजूद है | वहीं भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत इस मैसेजिंग एप को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है | आप चाहे तो गूगल के जीमेल का भी अल्टरनेटिव Zoho Mail का उपयोग कर सकते हैं |
