Diwali Bonus to 14.82 lakh government employees in UP : किस राज्य में योगी सरकार की तरफ से ऑफिशियल तौर पर शुभ दीपावली की अवसर पर सभी राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा/उपहार के रूप में देने के लिए वित्त वर्ष 2024 और 25 के लिए बोनस देने का अंतिम फैसला कर लिया गया है |
इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ ने निर्णय लेने के उपरांत कहा कि कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक के तौर पर इस बोनस को दिया जा रहा है |
उसी के साथ उन्होंने बताया कि प्रदेश की गतिशील प्रगति में इन सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है इसीलिए सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबंध है और रहेगी |

वही मुख्यमंत्री के दिए गए इस बड़े निर्देश के उपरांत राज्य सरकार की कर्मचारियों को उत्पादकता बोनस असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है }|
जहां उन्हें मासिक बोनस परिलब्धियों की अधिकतम के अंतर्गत 7000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा | जिसे प्रत्येक पात्र कर्मचारियों को ₹6,908 का लाभ प्राप्त होगा | ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली से पहले यह आर्थिक लाभ पूर्ण कर्मचारियों के परिवारों के लिए आनंद और उत्साह लेकर इस दिवाली आएगी |
Diwali Bonus to 14.82 lakh government employees
इस निर्णय लेने के उपरांत उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार लगभग 14 लाख 82000 राज्य कर्मचारियों को सीधी लाभान्वित उपलब्ध कराएगी | जिस पर राज्य सरकार को व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ की अतिरिक्त भाग देखने को मिलेगा |
जिनकी साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पत्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए | ताकि वह अपने दीपावली का शुभ त्यौहार को सभी कर्मचारी उल्लास के साथ बना सके |
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इस बोनस के दयारे में फिलहाल पूर्णकालिक अराजपत्रित कार्मिक को शामिल किया गया है | जहां पद का वेतन मेट्रिक लेवल-8 (₹47,600- ₹1,51,100) तक का है | जिसमें ग्रेड वेतन ₹4,800 तक है |
इस बोनस के अंतर्गत राज्य कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षक एवं प्राविधिक शिक्षा संस्थानों के कर्मचारी, जिला पंचायत के कर्मचारी, और अस्थाई निकायों के साथ ही राज्य की विभागों के कार्य प्रभारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी सम्मिलित हुए हैं |
